फोलोवर्स

Saturday, 11 August 2018

प्रधानमंत्री बालिका योजना स्कॅम




नमस्ते दोस्तो,

पिछले 3 दिनो से मुझे व्हाट्सअँप पे एक मेसेज आ रहा है जिसमे ऐसे बताया गया है की, "प्रधानमंत्री द्वारा 1 से 18 साल की बालिकाओ की निःशुल्क 10 हजार का चैक दिया जा रहा है. बालिकाओं के भविष्य के लिए इस योजना को चालू किया गया है । आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है तो जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके"

इसमे एक लिंक भी दी गयी है जो गव्हर्नमेंट डोमेन जैसी ही दिखती है. उसमे https भी है और gov.in भी.  पर अगर आप ध्यान से देखोगे तो वो लिंक (-gov.in) है बल्की गव्हर्नमेंट की ओरिजनल लिंक होती है (.gov.in).  ये सिर्फ एक डेटा कलेक्शन टेक्निक है जिसमे लोगो को फसाया जाता है.  ऐसेही कुछ दिन पहले डी-मार्ट व्हाउचर स्कॅम हुवा था जो मैने नीचे दिये गये व्हिडीओ लिंक में समझाया हैं.  ऐसी लिंक के पीछे क्या कारण हो सकते है और उसमे क्या सावधानी बरतनी चाहिये वो आपको समज आयेगा.

https://www.youtube.com/watch?v=VSHUaJOznhM


ईस मेसेज को आप आपके यहा पे सेव्ह कर लिजिए और अगर आपको ऐसे कोई मेसेज आये तो उन्हे ये मेसेज रिप्लाय मे भी भेज दिजिये.  अपने देश में गलत हॊ रही बातो को रोकना एक भारतीय होने के नाते हमारा फर्ज है. 

जय हिंद.
सुबोध अनंत मेस्त्री
आपका टेक फ्रेंड
9221250656